गुमला, मार्च 22 -- गुमला, संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर ब्लू डायमंड सोसायटी द्वारा इस वर्ष जिला मुख्यालय के जशपुर चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के सदस्यों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस आयोजन के तहत करीब सात हजार श्रद्धालुओं के लिए हलुआ-पूड़ी सहित अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाएगी।सोसायटी के सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं। देर रात तक कार्यक्रम चलने के कारण कई श्रद्धालुओं को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसायटी ने इस बार व्यापक स्तर पर भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि भंडारे में हलुआ-पूड़ी के अलावा खिचड़ी, तरबूज और गन्ने के...