गोपालगंज, मार्च 26 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीपीओ सदर टू राजेश कुमार ने पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न राम-जानकी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। विशेष रूप से सिंहासनी गांव स्थित धनेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कई संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि जुलूस में डीजे के उपयोग व घातक हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.