मधुबनी, मार्च 27 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर बेनीपट्टी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीलीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में इसकी शुरूआत दीप प्रज्वलित कर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार झा, बजरंग दल के संयोजक त्रिलोक नाथ झा, एकल संभाग उत्तर बिहार के प्रभारी डॉ.पीआर सुल्तानियां, सतीश झा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। शोभा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलते हुए डॉ.लोहिया चोक, थाना चौक, इंदिरा चौक, विद्यापति चौक, बेहटा हाट, अम्बेडकर चौक होते हुए उच्चैठ भगवती स्थान गई जहां समापन किया गया। इस मौके पर भगवान श्री राम की भव्य झांकी निकाली गई। इस शोभायात्र को लोगों ने सड़क के दोनो किनारे खड़ा होकर स्वागत किया तथा फूलों की वर्षा की। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी अमित कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.