सहरसा, मार्च 29 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बनगांव नगर पंचायत के बरियाही बाजार में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ लक्ष्मी मंदिर परिसर से हुआ, जो सत्संग मंदिर, बरियाही कॉलोनी, बरियाही बाजार, ब्रह्मस्थान, शांति मिशन विद्यालय, सफाबाद होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः लक्ष्मी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बनगांव थाना पुलिस की विशेष व्यवस्था रही। इस अवसर पर पूर्व मुखिया संजय गुप्ता, वार्ड पार्षद विनय बिहारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.