पूर्णिया, मार्च 27 -- बैसा, एक संवाददाता।रामनवमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के धुसमल स्थित बजरंगबली मंदिर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र के सभी वर्गों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। बजरंगबली मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महतो एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार मोदक ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना और उनके आचरण को जीवन में अपनाने का संदेश देना है। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बुधियार, पलासबाड़ी, पियाजी, दुर्गापुर, कनहौर और चरलुआ होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं शोभायात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.