मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी पर हिंदू चेतना मंच, बखरा के सौजन्य से शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, महाकाल मंडल द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव तथा बैंड-बाजे की धुन पर तिरंगा झंडा और धर्म ध्वजा पताका के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा बखरा गांव के सभी मंदिरों, शिवालयों एवं ठाकुरबाड़ियों का परिभ्रमण करते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रघुनाथपुर, अंबारा और रेवाघाट पुल होते हुए छपरा जिले के मकेर पहुंची। वहां कई प्रखंडों से शोभायात्रा पहुंची थी। यहां आयोजित मुख्य समारोह में बखरा, सरैया की शोभायात्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरी बार प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.