भागलपुर, मार्च 27 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। रामनवमी को लेकर बालाजी सेवा संघ द्वारा गुलाबबाग हनुमान मंदिर राममोहनी चौक से प्रभातफेरी निकाली गयी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा को संपन्न करा लिया गया। प्रभातफेरी के आगे और पीछे सुरक्षाकर्मी चल रहे थे। जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गयी थी। शुक्रवार को लगभग 10 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में ढोल- नगाड़े, झांकी, बाइक के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। जिसमें सैकड़ों की संख्या में दुपहिया वाहन और पैदल भक्तजन चल रहे थे। प्रभातफेरी में महिला भक्तों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। सुबह से ही गुलाबबाग में बालाजी सेवा संघ से जुड़े लोग जमा होने लगे थे। प्रभातफेरी गुलाबबाग राममोहनी चौक से निकलकर सोनाली चौक, कटिहार मोड़, खुश्कीबाग, थाना चौक, सिटी, हासदा हो...