मोतिहारी, मार्च 27 -- पहाड़पुर। रामनवमी पर विहिप, बजरंगदल के तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे, रथ व घोड़े से सुसज्जित शोभा यात्रा निकाली गयाी। शोभा यात्रा में राम सीता व हनुमान की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था। शोभा यात्रा बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क पर स्थित प्रखंड के इनारवाभार पंचायत के मटिअरवा मलंग बाबा हाथी चौक से निकल कर नरकटिया चौक, सटहा चौक, इंगलिश, पहाड़पुर, लखनीपुर, बथुआहा चौक होते हुए अरेराज सोमेश्वर धाम के लिए गया। विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार, बीडीओ अखिलेश कुमार, एसआई अमन कुमार, विवेक कुमार, सोनू कुमार, अमित रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों को अलग अलग चौक चौराहों पर तैनात किया गया था। शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंगदल के जिला सुरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र पटेल व शोभा यात्रा के अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद सह बजरं...