हाथरस, मार्च 27 -- सादाबाद |मुरसान रोड स्थित पथवारी मैया के माता मंदिर पर आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की।इस दौरान भक्तों ने विधि-विधान से माता का पूजन कर प्रसाद अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रामनवमी के अवसर पर मंदिर में कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका तिलक किया और आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ लेते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष रामनवमी के दिन यहां विशेष पूजा-अर्चना और कन्या पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.