शाहजहांपुर, मार्च 30 -- निगोही। रामनवमी के अवसर पर निगोही में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरे नगर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा थाना, बस स्टॉप, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, पावरहाउस रोड और हमजापुर चौराहा होते हुए ब्लाक परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इसमें रजनी भानू सिंह, आकाश तिवारी, मुन्ना कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह, रामगोपाल मिश्र, भगवत्स्वरूप विश्वकर्मा, रजनीश राठौर, रजनीश वर्मा, नरेश वर्मा और सुमित सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.