बुलंदशहर, मार्च 27 -- रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में श्रीराम परिवार की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने आरती कर किया।शोभायात्रा का प्रारंभ श्री राधा कृष्ण मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों-पुराना जीटी रोड, दनकौर तिराहा, विजय द्वार, चौधरीवाड़ा, कबाड़ी बाजार होते हुए रामबाड़ा स्थित काली मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया और "जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं विशेष रूप से हनुमान जी की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। हनुमान जी के स्वरूप को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.