पूर्णिया, मार्च 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।रामनवमी के अवसर पर बनमनखी में इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद गढ़ बनमनखी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता गुड्डू चौधरी ने की। बैठक में शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शोभायात्रा को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था की जाएगी। अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने बताया कि पिछले दस वर्षों से बनमनखी में रामनवमी का पर्व हर्ष और उल्लास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.