हमीरपुर, मार्च 15 -- हमीरपुर। रामनवमी को लेकर रविवार को कल्पवृक्ष परिसर में श्री रामनवमी उत्सव समिति की बैठक हुई। जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामरथ यात्रा निकालने को लेकर चर्चा की गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट समेत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामनवमी को लेकर पूरे शहर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए रामभक्त नीशू गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी आने वाली रामनवमी को शहर के गौरा देवी मंदिर परिसर से रामरथ यात्रा शुरू होगी। शहर को भगवा झंडों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा में 20 से अधिक आकर्षक झाकियां भी रहेंगी। उन्होंने सभी से रामनवमी के शोभायात्रा को सफल बनाने की भी अपील की है। इस यात्रा में मातृशक्ति की भी झांकी को शामिल किया जाएगा। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.