देवरिया, मार्च 28 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को नगर में शोभा यात्रा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में "जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा और पालकी पर सजी आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा झूमते नजर आए और लगातार जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।शोभायात्रा नगर के रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर शिव मंदिर, नगर पंचायत रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड, बीआरडी रोड होते हुए बेलपार ढाला पहुंची। इसके बाद केन यूनियन रोड, स्टेशन रोड, मालवीय रोड और बापू रोड होते हुए पुनः रामजानकी मंदिर पर समापन हुआ।यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का म...