रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा इलाका
बक्सर, मार्च 27 -- फोटो नावानगर, एक संवाददाता।प्रखंड के नावानगर व भदार गांव में रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भदार गांव में हिंदी सेवा समिति के तत्वाधान में दुर्गा मंदिर से निकली शोभा यात्रा बासुदेवा, दुबौली गांव केज भ्रमण करते हुए भदार काली स्थान पहुंची। जहां सेवा समिति के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को जलपान कराया। इसके बाद जुलूस पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः दुर्गा स्थान पहुंचा। हाथों में श्रीराम व हनुमान का भगवा झंडा लिए , माथे पर तिलक के साथ भगवा पगड़ी बांधे हजारों राम भक्त युवकों की टोली बड़ी मनोरम छटा बिखेर रही थी। जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंज रहा था। वहीं नावानगर मे श्री रामनवमी पुजा समिति के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई थी। जो ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकल कर बाजार सहित गांव का भ्रमण किया। जुलूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.