पूर्णिया, मार्च 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। जलालगढ़ युवा संघ एवं नोनिया जागृति संघ के बैनर तले आयोजित इस शोभायात्रा में विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा दलों, युवाओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत जलालगढ़ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। यहां से पारंपरिक वेशभूषा में सजे दर्जनों अखाड़ा दल बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ शामिल हुए। इसके बाद शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से निकलकर श्री रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची। वहां से यात्रा जवाहर चौक, बस स्टैंड होते हुए कोशी कॉलोनी स्थित पुराने थाना शिव मंदिर मार्ग से पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करती हुई पुनः ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.