बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। चैत्र रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी बस्ती इकाई की ओर से गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व निवर्तमान जिला संयोजक बब्लू निषाद एवं शशिभूषण सिंह ने किया। शोभायात्रा में पूरे जिले से आई झांकियां, डीजे, ढोल-भांगड़ा, रथ और घोड़ों के साथ कार्यकर्ताओं का जमावड़ा कम्पनी बाग में हुआ। कमल सेन एवं पवन मल्होत्रा ने पूजन-आरती की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने केसरिया ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा हनुमानगढ़ी, रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा तिराहा और नई बाजार होते हुए पाण्डेय बाजार स्थित श्री मारवाड़ी मंदिर पहुंची, जहां आरती-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.