मिर्जापुर, मार्च 26 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को पड़री बाजार में श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा का नेतृत्व दिनेश शुक्ला ने किया।शोभायात्रा की शुरुआत पड़री रामलीला मैदान से होकर बाजार, हाईवे, प्रेम गली, गुलजार गली व दाढ़ी राम रोड से गुजरते हुए शिवलोक मंदिर पर संपन्न हुई, जहां विधि-विधान से आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखे।इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.