भागलपुर, मार्च 29 -- नवगछिया बाजार में शनिवार की सुबह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न इलाकों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवगछिया के गोपाल गौशाल सहित विभिन्न दिशाओं, प्रखंडों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। चारों तरफ जय श्रीराम के नारे से आकाश गूंज रहा था। यह झांकी सह जुलूस यात्रा बाजार से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचा। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग किया। जेसीबी पर लक्ष्मीबाई बनी लड़कियां तलवार लिए हुए वीरांगना बनी नजर आ रही थी। झांकी सह जुलूस यात्रा का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। युवाओं के गले में जय श्रीराम लिखा गमछा और अंग पर भगवा वस्त्र ने जुलूस को काफी आकर्षक बना दिया और नवगछिया भगवामय हो गया। इस दौरान जुलूस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.