गिरडीह, मार्च 28 -- गावां, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के गावां, माल्डा, पिहरा, पटना, बादीडीह, मंझने और सांख सहित कई स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला। इस दौरान पिहरा, माल्डा और गावां में आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने लोगों का मन मोह लिया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...