अलीगढ़, मार्च 27 -- रामनवमी पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, 90 साल पुरानी परंपरा दूसरी बार टूटी अलीगढ़, संवाददाता। रामनवमी पर शुक्रवार को निकलने वाली कनवरीगंज की ऐतिहासिक शोभायात्रा इस वर्ष नहीं निकलेगी। करीब 90 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के टूटने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले वर्ष 2006 के दंगों के दौरान भी शोभायात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। इस बार विवाद शोभायात्रा के मार्ग को लेकर खड़ा हुआ, जो तीन दिन तक चली तनातनी के बाद भी सुलझ नहीं सका।श्री दुर्गा महारानी मंदिर समिति और मेला कमेटी ने सीधे मार्ग से शोभायात्रा निकालने की मांग रखी, जबकि प्रशासन केवल पारंपरिक मार्ग पर ही अनुमति देने के पक्ष में रहा। कई दौर की बातचीत और बैठकों के बावजूद सहमति नहीं बन पाई। अंत में समिति ने गुरुवार को बैठक कर शोभायात्रा के साथ-साथ कलश यात्रा को भी रद्द करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.