नवादा, मार्च 29 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नवादा नगर में भव्य, ऐतिहासिक एवं श्रद्धा-भक्ति से ओत-प्रोत शोभायात्रा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली ये शोभायात्राएं आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगी। नवादा की सबसे प्राचीन शोभायात्रा पुरानी बाजार से प्रारंभ होगी, जिसके अध्यक्ष रंजीत कुमार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं रेलवे गुमटी, बजरंग नगर (तेली टोला) की शोभायात्रा वर्ष 2003 से निरंतर निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत तत्कालीन बजरंग दल जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतू द्वारा की गई थी। उनके ही नेतृत्व में सद्भावना चौक की शोभायात्रा का भी शुभारंभ हुआ, जिसके अध्यक्ष चिरंजीवी पांडेय हैं। देवी स्थान (गया रोड) की शोभायात्रा अध्यक्ष स...