कुशीनगर, मार्च 27 -- कसया। रामनवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार को आठवें दिन नगर में शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा कसया गोला बाजार से होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए हाई-वे ओवरब्रिज, सपहा मार्ग, पडरौना मार्ग, गोरखपुर मार्ग पर भ्रमण कर पुनः वापस लौट गया। मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा के भ्रमण के दौरान ओमप्रकाश ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के सामने भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने शोभा यात्रा में मौजूद भक्तों का फुल माला से स्वागत किया। इस यात्रा में नगर के प्रबुद्ध जन व भारी संख्या में युवा शामिल रहे। शोभा यात्रा में भगवान शंकर, भगवान राम और हनुमान की विशाल मूर्ति आकर्षण का केन्द्र रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.