धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद के बलियापुर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथरावभी हुआ। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हालात को देखते हुए बलियापुर के भिखराजपुर समेत आसपास के इलाकों मे निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।भगदड़ में कई घायल जानकारी के अनुसार पथराव और पुलिस के लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। इलाके में तनाव के देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एडीएम (विधि-व्यवस्था) हेमा प्रसाद सहित वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज बलियापुर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हो गई। स्थिति बिगड़ते देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.