रामनवमी पर दो दिवसीय भव्य आयोजन, शोभायात्रा और विशेष पूजा का होगा आयोजन
रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से आगामी 26 और 27 मार्च को रामनवमी पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को संध्या 7 बजे से होगी। इस दौरान श्री श्याम मंदिर प्रांगण में वीर बजरंगबली की पताका की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा के उपरांत बाहर से आमंत्रित ताशा टीम के साथ सभी राम भक्त भक्ति गीतों पर झूमते हुए श्री मारवाड़ी सतनारायण मंदिर तक जाएंगे और पुनः श्याम मंदिर प्रांगण में लौटेंगे। दूसरे दिन, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से भक्त शिरोमणि बालाजी महाराज की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.