जहानाबाद, मार्च 27 -- करपी, निज संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर में शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ सुना। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और राम नाम के जयकारों से आध्यात्मिक माहौल बना रहा। सामूहिक सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु पूरी तल्लीनता से हनुमान जी की महिमा का पाठ किये। आयोजन से जुड़े करुण मिश्रा ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके नियमित श्रवण और पाठ से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि रामनवमी जैसे पावन अवसर पर इसका विशेष महत्व और भी बढ़ जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.