आदित्यपुर, मार्च 28 -- आदित्यपुर। रामनवमी के अवसर पर दिंदली में काशी अखाड़ा समिति की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कोलकाता की टीम ने भजनों की प्रस्तुति की। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को चित्रित करने वाले देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की झांकी भी प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। इस अवसर समिति के संरक्षक छवि महतो, बॉबी महतो, पिंटू सिंह, दुलाल महतो, टीपू महतो, दिनेश गोप आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...