हजारीबाग, मार्च 27 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर रामनवमी संरक्षण समिति ने बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी मे दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विजेता हनुमानगढ़ के पहलवान बाबा नागेंद्र दास और उपविजेता मोहम्मद फजल गनी बने। प्रतियोगिता मे नेपाल के शंकर थापा और राजू थापा, अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा नागेंद्र दास, पंजाब के सोनू पहलवान, उत्तराखंड के राहुल पांडे, राजस्थान के शैतान सिंह, बनारस के सिकंदर पहलवान और हवलदार पहलवान डीएलडब्लू, कानपुर के रवि और ओमवीर पहलवान, जम्मू-कश्मीर के फैजल पहलवान, दिल्ली के मनोहर पहलवान तथा बनारस डीएलडब्लू के प्रिंस पहलवान सहित दर्जनों पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवान बाबा नागेंद्र दास एवं जम्मू कश्मीर से आए मो फैजल गनी पहलवान के बीच...