मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी पर शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने को पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। रामनवमी जुलूस के साथ पुलिस एस्कॉर्ट और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह टीम विसर्जन के बाद वापसी तक जुलूस के साथ रहेगी। साथ ही जुलूस मार्गों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को तीन सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर क्यूआरटी की तैनात की जाएगी। वहीं, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने की घटनाएं रोकने के लिए नदियों और तालाबों के घाटों पर एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की तैनाती की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सं...