सीवान, मार्च 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस आदेश के अनुपालन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान अब तक कुल 101 डीजे सेट जब्त किए जा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है। जब्त किए गए सभी डीजे सेट संबंधित थानों में सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्थिति में आदेश का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति डीजे बजाने या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में उपकरण जब्त करने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.