देवघर, मार्च 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। देवघर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा था कि इस बार किसी भी त्योहार में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र सहित पूरे जिले में माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। माइकिंग के दौरान पुलिस ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर बिना अनुमति कोई भी जुलूस नहीं निकालें और ना ही किसी प्रकार के साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। स्पष्ट किया कि यह आदेश न्यायालय के निर्देश के आलोक में लागू किया गया है, जिसका पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे बजाते या बिना अनुमति जुलूस निकालते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.