पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर एसपी रीष्मा रमेशन ने शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक तथा रात नौ बजे से 28 मार्च की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक प्लान के तहत रांची से आने वाले बड़े एवं छोटे मालवाहक वाहन चियांकी फोरलेन ओवरब्रिज से सिंगरा फोरलेन ओवरब्रिज होते हुए आगे निकल जाएंगे और मेदिनीनगर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी करते हुए बताया कि औरंगाबाद व पड़वा की ओर से आने वाले वाहन सिंगरा फोरलेन से चियांकि फोरलेन होते हुए गुजरेंगे। पांकी की ओर से आने वाले वाहन पोखराहा फोरलेन के रास्ते रांची या औरंगाबाद की ओर जाएंगे। शाहपुर की ओर से आने वाले वाहन मंगरदाहा घाटी तथा रामकंडा व रामगढ़ से आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.