अररिया, मार्च 27 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को जोगबनी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ भगवान राम की विशाल प्रतिमा भी शामिल रहेगी, जिसे पूरे नगर में भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि शोभायात्रा थाना के समीप पिपलेश्वर धाम से दोपहर दो बजे प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड, जोगबनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक जाएगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन मार्ग से गुजरते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर पुन: जोगबनी हटिया स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में इसका समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी एवं राम भक्त शामिल होंगे। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति की ओर से लोगों से अधिक ...