गढ़वा, मार्च 23 -- रंका, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बांदु चूतरू गांव में रामनवमी पर निकाली जानेवाली बाइक जुलूस को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया है। इसके लेकर सोमवार को पंचायत सचिवालय में दोनों पक्षों की बैठक हुई। 27 मार्च को रामनवमी पर बाइक जुलूस को लेकर प्रशासन और दोनों पक्षों के अभिभावकों के साथ निर्धारित रूट के अनुसार ही जुलूस ले जाने का निर्णय लिया गया। दोनों पक्षों ने डीएसपी रोहित रंजन सिंह के फैसले को मान लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मस्जिद के पास साउंड बंद कर देना है। न ही कोई नारा लगेगा न ही कोई भड़काऊ गाना बजेगा। उसपर दोनों पक्षों में सहमति बनी। बैठक में बताया गया जिस मार्ग से रामनवमी जुलूस जाएगा उस रास्ते मस्जिद पड़ता है। दोनों पक्षों की ओर से सहमति जताई गई कि जुलूस के दौरान मस्जिद के पास न तो गाना बजेगा न ही नारा लगाया ज...