जहानाबाद, मार्च 26 -- कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जगहों से निकाला जाएगा रामनवमी जुलूस निर्धारित रूट चार्ट के अनुकूल ही जुलूस निकालने की दी गयी है हिदायत अरवल, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को जिले में 09 जगहों से रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी थाना को सुरक्षित रखा गया है। जबकि 53 जगह पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में रामनवमी जुलूस के लिए 9 लोगों को लाइसेंस दिया गया है। जिसमें सदर थाना के महुआबाग से रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। इसी प्रकार कुर्था थाना में कुर्था सूर्य मंदिर से तथा दूसरे कुटिया से मानिकपुर थाना में मानिकपुर बाजार से, किंजर थाना में किंजर शिव मंदिर से, करपी थाना में करपी दे...