बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो। शुक्रवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया। शोभा यात्रा व जुलूस को लेकर दिन भर मंदिर व अखाड़ों की ओर से तैयारी की गई। शाम होते ही जय श्री राम, राम लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की आदि के गगन भेदी नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कई स्थानों से रामनवमी के अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई। इनमें से अधिकांश अखाड़ों का मिलन सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर चौक पर हुआ। जहां श्री बजरंग विजय समिति की ओर से अखाड़ों का स्वागत तलावार भेंटकर किया गया। इस अवसर पर जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के खेलों का जमकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम शहर के कई हिस्सों से छोटे-बड़े अखाड़ों के साथ लोगों का हुजूम सेक्टर 1 की ओर निकला। जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान, भगवान शंकर, ...