लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर की सड़कें रामनवमी के अवसर पर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे से गूंज उठीं। शुक्रवार को केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सनातनी परिधान में पारंपरिक अस्त्र के साथ बड़ी संख्या में बालिकाओं ने शामिल होकर नारी शक्ति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।सुबह से ही प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज रहा था। प्रभु श्रीराम के शोभायात्रा में ढोल ताशों के साथ अद्भुत झांकियां देखने को मिली, सभी भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निर्धारित रूट के मुताबिक नगर का भ्रमण करते हुए मेला स्थल मैना बगीचा पहुंचे। श्रीराम भक्तों ने मंदिरों देवालयों में पूजा-अर्चना से दिन की शुरूआत कीं। मंदिरों में महिलाओं की भीड़ सुबह से ही देखी गयी ज...