लोहरदगा, मार्च 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में शुक्रवार को श्रीरामनवमी हर्षोल्लास, भक्ति उमंग, आस्था व धूमधाम से मनाया गया। रामभक्तों का उत्साह शोभा यात्रा में लहरों की तरह नजर आ रहा था। इसमें भक्ति, आस्था, विश्वास, करुणा और समर्पण के भाव नजर आ रहे थे। अपराहन तीन बजे जब बारिश हुई तो लोगों को तेज धूप में राहत की अनुभूति हुई। बारिश जब थमा तो जुलूस ने फिर एक बार पूरे उमंग भरे रंग में और रामनामी चादर ओढ़े हुए भक्तों की टोली जय हनुमान, जय श्रीराम के जयकारे के साथ आगे बढ़ता जा रहा था। शाम पांच बजे जब फिर से झमा- झमा बारिश शुरू हुआ। तेज हवाएं चलने लगी बावजूद इसके रामभक्तों का उत्साह काम नहीं हुआ। झूमते गाते और वीर रस की डंका बज बजाते राम भक्त के पैर स्वत: मंजिल की ओर बढ़ता रहा। साढ़े सात जब बारिश थम गई तो संस्कृतिक शोभा यात्रा अपने मं...