गया, मार्च 27 -- प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम बोधगया की धरती जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी। श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति बोधगया एवं श्री रामनवमी पूजा समिति मोचारिम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर, मौसा मोड़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें होटल एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार सिंह, समाजसेवी संजय यादव, सुरेंद्र गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल रहे। श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में सिर पर भगवा पगड़ी बांधे ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए नगर भ्रमण में शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.