जमुई, मार्च 28 -- जमुई, नगर संवाददाता शहर में रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा, जब महाराजगंज स्थित प्रताप महावीर मंदिर कमिटी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और "जय श्री राम" के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। शहर के हर चौक-चौराहे और मार्ग पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा की शुरुआत महाराजगंज स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर परिसर में विशेष पूजन के उपरांत भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर यात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद यह शोभायात्रा शहर के कचहरी चौक, थाना चौक समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.