नई दिल्ली, मार्च 27 -- बिहार में रामनवमी के दिन सारण से वैशाली तक हादसों का कहर देखने को मिला। दोनों जिलों में कुल मिलाकर 11 लड़कियां नदियों और तालाबों में डूब गईं जिनमें अब तक 5 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तीन लड़कियों की तलाश की जा ही है जबकि तीन को बचा लिया गया है। मरने वालों में सगे, चचेरे और मौसेरे भाई बहन शामिल है। घटना से इनके परिवारों में कोहराम मच गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के गनियारी गंगा नदी में रामनवमी के मौके पर नहाने के दौरान 06 लड़कियां डूब गईं। इस दौरान आस पास मौजूद लोगों ने 3 लड़कियों को बचा लिया। एक लड़की का शव बरामद किया जबकि जबकि दो की तलाश चल रही है। डूबने वाली बच्चियों की पहचान यदुवीर राय की 14 वर्षीय पुत्री पंखुरी कुमारी, विनोद राय की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.