बिजनौर, मार्च 27 -- चांदपुर। नगर में रामनवमी के अवसर पर विहिप और बजरंग दल द्वारा रामोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर के एक मोहल्ला प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख संजय बजरंगी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अधिक से अधिक एकजुट होकर सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर सुशील सैनी, महेंद्र सैनी, राहुल कुमार, मोहित कुमार, विशाल कुमार, बंटी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सेवा भाव को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन...