संभल, मार्च 27 -- संभल। जिले में आज रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रों का समापन होने के साथ ही घर-घर विधि विधान से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि पूजा के बाद कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, जिलेभर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भक्तजन शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। पीएसी बल के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से यात्रा की निगरानी की जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से इस पावन पर्व का आनंद ले सकें। भक्तों में उत्साह है और श्रद्धा के इस पर्व ने पूरे जिले को भक्तिमय माहौल में रंग दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...