संभल, मार्च 27 -- रामनवमी के पावन अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मठ में विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल हुए। कन्या पूजन के दौरान संभल के क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ भी विशेष रूप से मौजूद रहे। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाथ संप्रदाय से जुड़े संत हैं और उनका विशेष स्नेह संबंध माना जाता है। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा। रामनवमी के इस आयोजन ने आस्था और परंपरा की झलक पेश की, जिसमें संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.