संभल, मार्च 28 -- चैत्र नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी पर पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु सुबह-सवेरे स्नान कर मंदिरों की ओर निकल पड़े। जहां माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे देवस्थलों तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर विशेष सजावट की गई थी और माता रानी के दरबार को फूलों और रोशनी से भव्य रूप दिया गया था। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर शांतिपूर्वक दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। नवमी के अवसर पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद अपने व्...