खूंटी, मार्च 29 -- रामनवमी के दौरान झारखंड के खूंटी जिले में बवाल हो गया। यहां के मुरहू प्रखंड के महादेव मंडा क्षेत्र में शनिवार को दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण रहा और करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने लगा। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया। एसडीएम दीपेश कुमारी, सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा और एसडीपीओ वरुण रजक मौके पर पहुंचे। स्थिति अभी नियंत्रण में है।धारा 163 लागू मुरहू में स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस, महिला बल और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोपहर तीन बजे से क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मस्जिद मुहल्ला में मुस्लिम समुदाय द्वारा सेवा शिविर लगाया...