शाहजहांपुर, मार्च 28 -- खुदागंज। रामनवमी के अवसर पर खुदागंज नगर में भव्य शोभा यात्रा और भगवा बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे दिन नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। शोभा यात्रा में गांवों से आए ढोल-नगाड़ों की गूंज और आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु "जय श्री राम" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण राममय हो गया। बजरंग दल की ओर से निकाली गई भगवा बाइक रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में भगवा ध्वज लेकर निकले युवाओं ने नगर में उत्साह का माहौल बनाया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ...