रांची, मार्च 28 -- ओरमांझी,प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर शनिवार को कुच्चू और कुकुई चापावार में मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कुच्चू के बाजार टांड मैदान में चैती दुर्गा पूजा समिति और चापावार में नागवंशी डोल मेला समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। प्रतियोगिता में कुल 31 महावीर मंडलों ने भाग लिया। ओरमांझी के अलावा कांके और पतरातू क्षेत्र की टीमों ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और विधायक राजेश कच्छप मौजूद रहे। कुच्चू में महावीर मंडल कुल्ही की झांकी जय श्रीराम के जयकारों के साथ पहुंची। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को तलवार देकर सम्मानित किया गया, जबकि बेहतर झांकी प्रस्तुत करने वाले मंडलों को विशेष पुरस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.