मेरठ, मार्च 26 -- रामनवमी के पावन अवसर पर किठौर में श्री दुर्गा पंखा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। दोपहर चार बजे गढ़ रोड के दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई यह यात्रा बड़ा बाजार, मोहल्ला बनियों वाला, ऊंचा कुआं, बड़ा शिव मंदिर व मवाना मार्ग होकर गढ़ मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। यात्रा में दरबार बैंड, पंजाब बैंड, डीजे व ढोल की धुनें बजती रहीं। चार बग्गियां शामिल होने से शोभायात्रा और भव्य बनी। अध्यक्ष विनीत गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अमन बंसल, रमन जायसवाल, सुनील रस्तोगी, राजेश गोयल, रचित, अनिल गर्ग, गुंजन कौशिक, सोहित गोयल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.