गढ़वा, मार्च 27 -- मेराल। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी त्योहार आपसी भाईचारा और धूमधाम से मनाया गया। जुलूस के दौरान किसी प्रकार का अव्यवस्था व अशांति न हो इसके लिए प्रशासन चुस्त दुरुस्त था और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। थाना प्रभारी विष्णु कांत और सभी पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रखंड मुख्यालय में जुलूस बाज़ार टोला से शुरू होकर बस स्टैंड अस्पताल चौक नेनुआ मोड़ सहित अन्य क्षेत्रों में निकाला। उसमें सैकड़ों लोग जय श्रीराम जय हनुमान के नारे लगा रहे थे। रामनवमी जुलूस करकोमा, लातदाग, हासनदाग, बाना, बिकताम, दलेली, पेशका, दुलदुलवा, चामा, बंका, पढुआ रेजो सहित अन्य गांवों में भी लोगों ने धूमधाम से जुलूस निकाला। हासनदाग गांव में राम दरबार के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में कुछ जगहो...